दूल्हे ने जैसे ही पहनाया वरमाला जोर-ज़ोर से ताली बजाकर नाचने लगी दुल्हन, लोग बोले- दुल्हन Rocked दूल्हा Shocked, देखें वीडियो 

    दूल्हे ने जैसे ही पहनाया वरमाला जोर-ज़ोर से ताली बजाकर नाचने लगी दुल्हन, लोग बोले- दुल्हन Rocked दूल्हा Shocked, देखें वीडियो 

    टीएनपी डेस्क: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी की कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसे देख लोग अपनी हसी नहीं रोक पाते. इसी बीच अभी सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला के स्टेज पर खड़े हैं. साथ में लड़की और लड़के के परिवार वाले भी हैं. इसी बीच दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि सभी लोग हक्का बक्का रह गये. अब पूरा मामला विस्तार से.....

    बता दे की एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी का एक वीडियो शेयर किया है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है की दुल्हन काफी खुश है खुश हो भी क्यों नहीं उसकी शादी जो है. लेकिन दुल्हन ने अपनी खुशी जिस तरीके से जाहिर की है यह थोड़ा अनोखा और अजीब है. दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं दूल्हा के पीछे लड़के के दोस्त खड़े हैं तो दुल्हन के पीछे उसके भाभी खड़ी है. इसी बीच जैसे ही दूल्हा दुल्हन को  जयमाला डालने के लिए आगे बढ़ता है दुल्हन खुद लपक कर जायमाला अपने गले में डाल लेती है और फिर ताली बजाकर उछलने लगते हैं. पास खड़ी उसकी भाभी उसे  समझाती भी है लेकिन दुल्हन सुनने को तैयार नहीं है. वह अपनी खुशी ताली बजाकर और नाचकर जाहिर कर रही है. जिसे देख दूल्हा और बाराती सहित सभी लोग हक्का-बक्का हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं.

    लोगों ने क्या कहा 

    बता दें कि इस वीडियो पर मिलियन में व्यूज आए हैं.  वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा दुल्हन रॉक दूल्हा शॉक्ड, एक ने लिखा कि भाई इतनी खुशी किस बात की. तो  दूसरे ने लिखा जब पसंदीदा दूल्हा मिल जाए तो ऐसा ही होता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news