Govt Job: इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

    Govt Job: इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

    TNP DESK: राजस्थान लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदो के लिए नोटिफिकेशन निकाला है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2025 से शुरु होगी. वही आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2025 तक होगी. इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती 575 पदों पर की जाएगी.

    ज़रूरी योग्यता 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास पोस्ट ग्रेजुएशन , पीएचडी डिग्री का होना अनिवार्य है. या NET/SLET / SET होना चाहिए.

    आयु सीमा 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी.

    आवेदन शुल्क 

    वही असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी ओबीसी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 आवेदन शुल्क देना होगा .

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं

    फिर होम पेज पर जाकर Career के लिंक पर क्लिक करें

    अब लिंक पर क्लिक करके 'OTR' यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें

    OTR लॉग इन करके फॉर्म फ़िल करें और माँगे गये डॉक्यूमेंट अटैच करें.

    अंत में फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news