झारखंड में सियासी उठापटक के बीच आज शाम रांची लौटेंगे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

    झारखंड में सियासी उठापटक के बीच आज शाम रांची लौटेंगे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

    रांची(RANCHI) : झारखंड में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज शाम 6:40 बजे रांची लौटेंगे. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राज्य से बाहर हैं. झारखंड में हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री आवास पर सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में झारखंड सरकार का नेतृत्व फिर से हेमंत सोरेन को सौंपने पर सहमति बनी है.
    बता दें कि झारखंड में पिछले 2 दिनों से लगातार चर्चा चल रही थी कि हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. इंडी गठबंधन को लगता है कि आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन विपक्ष के सामने ज्यादा प्रभावी रहेंगे.

    4 महीने में होने हैं विधानसभा चुनाव

    गौरतलब है कि झारखंड में अगले 4 महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन भी सक्रिय हो गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news