सरकारी नौकरी का मौका: UPSC ने 102 पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

    सरकारी नौकरी का मौका: UPSC ने 102 पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

    TNP DESK- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स (CGPDTM) में ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस (GI) एग्जामिनर पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 दिसंबर से शुरू हो रही है. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

    आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में लॉ की डिग्री होना अनिवार्य है . 

    आयु सीमा (Age Limit)

    न्यूनतम : 21 साल

    अधिकतम : 35 साल

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू, पर्सनैलिटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा

    कितनी मिलेगी सैलरी 

    1,00,000 - 1,25,000 रुपए प्रतिमाह

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.

    होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें.

    अब रजिस्ट्रेशन कर मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.

    अंत में फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news