मंईयां के लिए खुशखबरी, रांची के लाभुकों के खाते में भेजे गए 96 करोड़ रुपये, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट

    मंईयां  के लिए खुशखबरी, रांची के लाभुकों के खाते में भेजे गए 96 करोड़ रुपये, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट

    रांची (RANCHI) : राजधानी की महिलाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि रांची जिला के लाभुकों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जुलाई महीने की सम्मान राशि का भुगतान शुरू हो चुका है. प्रथम चरण में 3 लाख 86 हजार 693 लाभुकों को आधार बेस्ड सम्मान राशि (2500 रुपये) का भुगतान किया गया है. वहीं लाभुकों के मध्य 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 की राशि का भुगतान हुआ है.  हालांकि जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुका है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है. 

    साथ ही योजना अंतर्गत जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है और शेष सुयोग्य लाभुकों को अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन के बाद ही मिलेगा लाभ. ऐसे में जुलाई महीने में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या इस प्रकार है, जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी है:

    1. अनगड़ा - 16490
    2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 11923
    3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 8924
    4. बेड़ो - 20622
    5. बुण्डू - 8489
    6. बुण्डू नगर पंचायत - 3424
    7. बुढ़मू - 17657
    8. चान्हो - 19715
    9. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 15170
    10. ईटकी - 10455
    11. कांके - 31540
    12. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 1291
    13. खलारी - 9675
    14. लापुंग - 11216
    15. माण्डर - 23279
    16. नगड़ी - 17677
    17. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 7439
    18. नामकुम - 17696
    19. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 8368
    20. ओरमांझी - 18164
    21. राहे - 9527
    22. रातू - 18467
    23. सिल्ली - 21194
    24. सोनाहातू - 12820
    25. तमाड़ - 18500
    26. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 26971

    साथ ही बताते चले की जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके. 

    वहीं जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है और अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा. वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news