खुशखबरी! रांची में मंईआयों के खाते में खटाखट पहुंचे अप्रैल माह की राशि, जल्दी से चेक करें अपना खाता

    खुशखबरी! रांची में मंईआयों के खाते में खटाखट पहुंचे अप्रैल माह की राशि, जल्दी से चेक करें अपना खाता

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  राजधानी रांची में मंईयां योजना के लाभुकों को खुशखबरी मिली है. मंईयां योजना की अप्रैल माह की राशि यानी की 9वीं किस्त 2500 रुपये उनके खाते में भुगतान कर दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में अप्रैल माह का राशि 2500 रुपये लाभुकों के खाते में हस्तांतरित कर दिया गया है. पहले चरण में जिले में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया है. मालूम हो कि पहले कहा जा रहा था कि अप्रैल और मई महीने का पैसा मिलाकर 5000 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन फिर सिर्फ अप्रैल महीने की किस्त देने पर सहमति बनी. 

    आधार सीडिंग कराना अनिवार्य

    वहीं मंईयां योजना के लाभार्थियों ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अपील की है कि वे अपना आधार सीडिंग अवश्य करा लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके. डीसी ने कहा है कि जिन लाभार्थियों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुका है उन्होंने अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग नहीं कराई है, ऐसे लाभार्थी अपना आधार सीडिंग करा लें. उन्होंने कहा कि जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य चल रहा है, बहुत जल्द भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण होने के पश्चात शेष पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा. जिन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन लंबित है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपना भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं.

    कई तरह की अनियमितताएं आई हैं सामने

    कई महिलाओं ने तो अपना खाता भी आधार से लिंक नहीं कराया था। कई महिलाएं आर्थिक आय होने के बावजूद योजना से पैसे निकालती रहीं. साथ ही कई महिलाएं 18 साल की उम्र पार कर चुकी थीं. हालांकि, काफी हद तक इस पर लगाम लगाया जा चुका है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news