दूसरी और तीसरी क्लास की बच्चियों ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, कहा- 'आई लव यू' बोलो तो नहीं मारेंगे, सीनियर दीदी से भी करते हैं अश्लील डिमांड

    दूसरी और तीसरी क्लास की बच्चियों ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, कहा- 'आई लव यू' बोलो तो नहीं मारेंगे, सीनियर दीदी से भी करते हैं अश्लील डिमांड

    रोहतास: विद्या का मंदिर कहा जाने वाला स्कूल भी अब सुरक्षित नहीं रहा. आए दिन बच्चियां स्कूल में ही दुर्व्यवहार का शिकार हो रही हैं. कभी शिक्षक तो कभी कर्मचारी द्वारा ही बच्चियों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है. ऐसा ही एक शर्मनाक मामला बिहार के रोहतास से सामने आया है. जहां दूसरी और तीसरी क्लास की छह बच्चियों के साथ शिक्षक ही गलत व्यवहार कर रहे हैं.

    गलत तरीके से छूते हैं और मारते हैं सर

    मामला रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल सनौरा मध्य स्कूल का है. स्कूल की दूसरी और तीसरी क्लास की बच्चियों ने शिक्षक पर आरोप लगाया है की वे उनके साथ अश्लील हरकते करते हैं. बच्चियों का कहना है कि सर उन्हें गलत तरीके से छूते हैं और मारते हैं. वहीं, एक बच्ची ने बताया कि अंग्रेजी के टीचर किसी वर्ड की मीनिंग गलत होने पर कहते थे कि तुम हमको 'आई लव यू' बोलो तो हम तुमको नहीं मारेंगे. साथ ही वे सीनियर दीदी से भी किस मांगते थे.  

    माता-पिता ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा

    वहीं, बच्चियों ने जब अपने-अपने माता-पिता को इस मामले की जानकारी दी तो परिजनों ने स्कूल पहुंच कर सोमवार को जमकर हंगामा किया. आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. छात्राओं के साथ अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार टीचर से पुलिस पूछताछ कर रही है.

    अभिभावकों ने टीचर के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

    टीचर इश्तेयाक के खिलाफ अभिभावकों ने थाने में आवेदन दिया है. अभिभावकों ने बताया है कि दशहरे की छुट्टी के बाद बच्चियां स्कूल नहीं जाना चाहती थीं. उनसे वजह पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इश्तेयाक सर उन्हें गलत तरीके से छूते हैं. वहीं, जब बच्चियों ने प्रधानाध्यापक सुनील सोनी से शिकायत की तो उन्होंने सबको डांट कर भगा दिया.

    रिपोर्ट: ऋषिनाथ/बिहार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news