पटना(PATNA): बिहार में महागठबंधन की सरकार ने विधानसभा के अंदर विश्वासमत हासिल कर लिया है. लेकिन राजनितिक कटुता और बयानों के वार पलटवार का दौर जारी है. हाजीपुर में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की गजब बेइज्जती की. गिरिराज सिंह ने बिना कहे नितीश कुमार को साप और गिरगिट बता दिया. उन्होंने NDA छोड़ महागठबंधन के साथ जाकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार को अमरलत्ती का पेड़ कहा. अमरलत्ती यानी वो पेड़ जो हमेशा दूसरे पेड़ों के सहारे खुद को ज़िंदा रखता है. गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा से दूसरों के भरोसे सत्ता में पहुंचते हैं और दूसरे को चूस चूस कर खुद को ज़िंदा रखते हैं. हाजीपुर में 2 दिनों से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बेशक महागठबंधन को साथ लेकर नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ये अंतिम पारी है और आने वाले चुनावों में बिहार में नीतीश कुमार कभी दुबारा मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं. ये देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिसे कभी बहुमत नहीं मिला, लेकिन सत्ता से लगातार चिपके रहे.
Thenewspost - Jharkhand
4+

