गैंगेस्टर अमन साहू का जल्द खुलेगा राज! गैंग के इस गुर्गे को विदेश से लाने के लिए झारखंड ATS की टीम तैयार, मिली प्रत्यर्पण की अनुमति

    गैंगेस्टर अमन साहू का जल्द खुलेगा राज! गैंग के इस गुर्गे को विदेश से लाने के लिए झारखंड ATS की टीम तैयार, मिली प्रत्यर्पण की अनुमति

    रांची (RANCHI ) : अमन साहू के सबसे करीबी मानें जाने वाले मयंक सिंह उर्फ सुनील सिंह मीणा को अजरबैजान से भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है. एटीएस एसपी ऋषभ झा के साथ तीन सदस्यीय टीम भी अजरबैजान जाएगी. अज़रबैजान की शीर्ष अदालत ने मयंक सिंह के प्रत्यर्पण को अनुमति दे ही है. प्रत्यर्पण की अनुमति मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पहल करते हुए विदेश जाने की अनुमति के संबंध में गृह विभाग को पत्र भेजा है. गृह विभाग से अनुमति मिलते ही एटीएस की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो जाएगी.

    गौरतलब है कि झारखंड में गैंगस्टरों के खात्मे के लिए पुलिस मुख्यालय एक्शन में है. एटीएस को खुली छूट दे दी गई है ताकि गैंगस्टरों का पूरी तरह सफाया किया जा सके. पुलिस मुख्यालय ने प्रिंस खान, अमन श्रीवास्तव, विकास तिवारी समेत कई गैंग को अपने टारगेट पर रखा है.

    अमन साहू की मौत के बाद मयंक और राहुल सिंह ने संभाली गैंग की कमान

    अमन साहू के एमकाउंटर के बाद मयंक और राहुल सिंह ने गैंग की कमान संभाल रखी है. अमन साहू गिरोह से जुड़े सभी कॉल भी मयंक सिंह के नाम से किए जाते थे. मयंक उर्फ ​​सुनील मीणा अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के बीच की कड़ी था. वह विदेश से गिरोह का संचालन करता था. बताते चलें कि इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उसे अजरबैजान के आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था. तब से वह उस देश की राजधानी बाकू की जेल में रह रहा था. एटीएस ने सीबीआई के जरिए उसके प्रत्यर्पण की अपील की थी. अजरबैजान में सुनवाई के बाद पिछले दिनों मयंक के प्रत्यर्पण की अनुमति मिली.

    एनकाउंटर में मारा गया था अमन साहू 

    अमन साहू झारखंड का कुख्यात अपराधी था. पिछले दिनों उसे छत्तीसगढ़ की जेल से झारखंड लाया जा रहा था. इस दौरान पलामू पहुंचते ही उसका एनकाउंटर हो गया और उसकी मौत हो गई. अमन साहू की कुख्याति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे झारखंड का लॉरेंस बिश्नोई कहा जाता था. अब उसकी मौत के बाद गिरोह की कमान संभालने वाले मयंक सिंह को झारखंड पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news