बिहार : भागलपुर के सबौर में गंगा कटाव, कई पक्के मकान नदी में समाए

    बिहार : भागलपुर के सबौर में गंगा कटाव, कई पक्के मकान नदी में समाए

    भागलपुर(BHAGALPUR): जिले के सबौर प्रखंड के फरका पंचायत स्थित वार्ड नंबर-8 में इंग्लिश गांव में गुरुवार को गंगा कटाव तेज हो गया, जिसके कारण दो पक्के मकान गंगा में समा गए. हालांकि, दोनों मकान के खिड़की दरवाजे सहित अन्य सामग्री पीड़ितों ने पहले ही निकाल लिया था. फिलहाल, गंगा का जलस्तर स्थिर है.

    मकान पहले से ही कटाव की जद में था

    वहीं, फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि इंग्लिश गांव में लगभग अब तक 50 से अधिक घर गंगा में समा चुके हैं. एक सौ से अधिक मकान कटाव की जद में हैं. इसके अलावा स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, जल मीनार, ग्रामीण सड़क नाला भी गंगा कटाव की भेंट चढ़ चुकी है. आपदा प्रबंधन मंत्री को बाबूपुर से लेकर शंकरपुर तक गंगा कटाव से बचाव के लिए बोल्डर पीचिंग या रिंग बांध निर्माण करवाने और कटाव पीड़ितों को उचित मुआवजा देकर पुनर्वास कराने की मांग को लेकर ज्ञापन आवेदन भी दिया है.

    पीड़ित परिवार को मिलेगा उचित मुआवजा

    गुरुवार को इंग्लिश निवासी कुलभूषण यादव और चंद्र भूषण यादव का मकान गंगा में समा गया. इस संबंध में सीओ अजीत कुमार झा ने कहा कि कटाव पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news