मोटरसाइकिल चोरी कर खरीद बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार

    मोटरसाइकिल चोरी कर खरीद बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार

    भागलपुर(BHAGALPUR): मोटरसाइकिल चोरी कर खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के बड़े सरगना का पर्दाफाश ततारपुर थाना की टीम ने की है. बता दें कि 3 सितंबर को देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. सराय किला घाट मैदान में भागलपुर के मोटरसाइकिल चोर चोरी के मोटरसाइकिल के खरीद बिक्री करने के लिए इकट्ठा हुए थे. साथ ही साथ चोरी के मोटरसाइकिल भी अपने साथ लाए थे. इनकी जानकारी होते ही ततारपुर थाना अध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. ततारपुर थानाध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से छापेमारी की. इस छापेमारी में चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल  बरामद की गयी है. गिरफ्तार युवक में हबीबपुर का रहने वाला नवल किशोर मंडल, रजौन श्यामपुर का रहने वाला बंटी झा, उर्दू बाजार का रहने वाला अजय यादव छोटू रजक और कुंदन कुमार चौधरी शामिल हैं. यह जानकारी शहर के  एएसपी शुभम आर्य ने दी. साथ ही उन्होंने बताया कि अजय यादव कुंदन कुमार और छोटू रजक का अपराधिक इतिहास भी रहा है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news