1 फरवरी से सिगरेट के शौकीन को लगेगा शॉक, तंबाकू उत्पादों के दाम में होगा भारी इजाफा 

    1 फरवरी से सिगरेट के शौकीन को लगेगा शॉक, तंबाकू उत्पादों के दाम में होगा भारी इजाफा 

    टीएनपी डेस्क: कल यानी 1 फ़रवरी से कई नियमों में बदलाव होने वाला है.जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है. बैंकिंग, गैस सिलेंडर, टैक्स और डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव संभव है. वहीं अगर आप पान-मसाला या सिगरेट का सेवन करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. 1 फरवरी से इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

    सरकारी सूत्रों के मुताबिक एक्साइज ड्यूटी और टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव के चलते तंबाकू और पान-मसाला उत्पादों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं. इसका असर सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर देखने को मिलेगा. वहीं प्रीमियम सिगरेट पर सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी. 

    कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें?

    हालांकि कंपनियों ने अभी सटीक बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सिगरेट के अलग-अलग ब्रांड्स पर 2 से 10 रुपये प्रति पैकेट तक बढ़ोतरी हो सकती है.पान-मसाला और गुटखा की कीमतों में भी 5 से 15 प्रतिशत तक इज़ाफा संभव है.

    व्यापारियों और ग्राहकों पर असर

    थोक और खुदरा व्यापारियों का मानना है कि कीमत बढ़ने से शुरुआती दिनों में बिक्री पर असर पड़ सकता है जबकि उपभोक्ताओं को अब अपनी जेब और सेहत दोनों पर दोबारा सोचने की ज़रूरत होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news