नवादा(NAWADA): नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के निवासी स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल कुशवाहा पेंशन न मिलने की शिकायत सीएम नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक कर चुके हैं. कई बार डीएम से मिलकर भी पेंशन में हो रहे विलंब पर उनका ध्यान आकृष्ट किया, लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली.
स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल कुशवाहा ने बताया कि सरकार कफन दे या पेंशन देकर हमें सम्मानित करें. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर राजनीति करके सत्ता के शीर्ष पर पहुंच चुके राजनेता अपने लिए तो मासिक सैलरी और पेंशन की राशि में बेतहाशा वृद्धि कर दे रहे हैं, लेकिन जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सबकुछ न्योच्छावर कर दिया उन्हें ही भूल गए. पेंशन देना तो दूर पहचान पत्र तक नहीं मिल पा रहा है. वहीं स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल कुशवाहा इन दिनों डीएम कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं .लेकिन कोई सुधि लेने वाला नहीं है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

