बिहटा : ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से चार मजदूर की मौत, कई घायल

    बिहटा : ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से चार मजदूर की मौत, कई घायल

    बिहटा(BIHTA): बिहार के बिहटा इलाके से सटे मनेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से चार मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई है. वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की भी खबर है. इस घटना के बाद वहां मजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद आनन- फानन में सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.  

    ईटा हटाने से पलट गई दीवार

    ईंट भट्ठा  में काम करने वाले मजदूरों ने बताया की काम करने के दौरान ईटा हटाने पर अचानक दीवार गिर गई. जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उसमें दब गए. दीवार गिरने के बाद आनन-फानन में सभी मजदूरों को पास के लोक नालायण जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उन सभी की स्थिती गंभीर बताई जा रही है. वहीं चार मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जिनमें तीन मजदूर झारखंड के तो एक मजदूर गया का रहने वाला था.

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जानकारी लेते हुए पुलिस ने बताया की सभी घायल मजदूरों का इलाज किया जा रहा है. मृत मजदूर की पहचान कर उनके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news