BIG BREAKING : पटना में बीच बाजार दो गुटों में फायरिंग, करबिगहिया में अफरा-तफरी का माहौल

    BIG BREAKING : पटना में बीच बाजार दो गुटों में फायरिंग, करबिगहिया में अफरा-तफरी का माहौल

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. पटना के जक्कनपुर में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग होने की खबर है. जक्कनपुर के करबिगहिया में दो गुटों में जमकर फायरिंग की घटना में एक युवक को गोली भी लगी है. बताया जा रहा है कि जिस युवक को गोली लगी है वह किराना का होलसेलर दुकान चलाता है. वहीं, घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

    घटना की खबर मिलते ही जक्कनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद स्थिति को देखते हुए आसपास की पुलिस को भी बुलाया गया है. गोलीबारी की इस घटना से करबिगहिया में अफरा तफरी का माहौल हो गया है. बता दें कि घायल युवक को पटना के पारस अस्पताल में भेजा गया है. वहीं, फायरिंग की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा है. लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    स्थानीय लोगों की माने तो दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी, जिसमें चार लोग घायल हैं. पुलिस घायलों को अस्पताल ले जा रही है. बुलेट पर सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. जिसे जक्कनपुर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया है, फिलहाल पूछताछ की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news