यूपी की पूर्व सीएम मायावती का सवाल -बिहार आखिर कब सुधरेगा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

    यूपी की पूर्व सीएम मायावती का सवाल -बिहार आखिर कब सुधरेगा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

    TNP DESK- बिहार के माथे पर कलंक का बड़ा काला धब्बा लगा है .नीतीश सरकार सवालों के घेरे में है. मुजफ्फरपुर में 9 साल की बच्ची के साथ रेप किए जाने और पटना के पीएमसीएच में बेड नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो जाने का मामला पूरे देश में चर्चे में है.नीतीश सरकार पर सवाल दागे जा रहे है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस मामले को लेकर बिहार सरकार को घेरा है. उन्होंने सवाल किया है कि आखिर बिहार कब बदलेगा. राज्य की कानून व्यवस्था कब सुधरेगी. 

    मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिक लड़की के साथ रेप  और उसे चाकू से गोद कर मारने की कोशिश तथा फिर पटना अस्पताल में उसे इलाज में देरी से हुई मौत की घटना राज्य की बदहाल कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था का जीता जागता प्रमाण है. जो अति निंदनीय एवं चिंतनीय है. बिहार कब सुधरेगा.बता दे कि 26 मई को मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की बच्ची को पहले फुसला कर सुनसान जगह पर ले जाया गया. 

    वहां उसके साथ रेप किया गया. फिर धारदार हथियार से गले और सीने को  गोद दिया गया. परिवार वालों को बच्ची गंभीर हालत में खेत में मिली. उसे मुजफ्फरपुर अस्पताल में ले जाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया. आरोप है कि पीएमसीएच में बेड नहीं मिलने के चलते घंटों पीड़िता को एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा. आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. बिहार में कुछ महीने बाद चुनाव संभावित है. नीतीश सरकार के खिलाफ लोग आक्रोशित हो गए है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news