पंचतत्व में विलीन हुए बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह, दी गई सलामी 

    पंचतत्व में विलीन हुए बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह, दी गई सलामी 

    गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज विधानसभा से चार बार भाजपा विधायक रहे पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए. मौजूद भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. इस दौरान दिवंगत सुभाष सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई. साथ ही सुभाष सिंह अमर रहे  के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा.

    16 अगस्त की सुबह  दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस 

    दरअसल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व.सुभाष सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ख़्वाज़ेपुर ग़ांव के पास किया गया. बड़े बेटे दुर्गेश कुमार सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व मंत्री जनक राम, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय समेत कई मंत्री व भाजपा नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अंतिम यात्रा व दाह संस्कार में जदयू नेता व बड़ी संख्या में  समाजसेवी  व गणमान्य लोग भी मौजूद थे. उनके अंतिम संस्कार में  जनसैलाब उमड़ पड़ा.  शव यात्रा निकलते ही लोगों ने पूर्व मंत्री सुभाष सिंह अमर रहे के नारे लगाए. साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई.  बता दें कि दिवंगत सुभाष सिंह लंबे समय से किडनी बीमारी से जूझ रहे थे. 16 अगस्त की सुबह 3:00 बजे दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. इस दौरान परिजनों में कोहराम मच गया. भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news