पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल का सरकार पर सनसनीखेज आरोप, राज्य में आया भूचाल 

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल का सरकार पर सनसनीखेज आरोप, राज्य में आया भूचाल 

    रांची (RANCHI): पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर झूठे मुकदमे में फ़साने या हमला कराने की साजिश की बात कही है. इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में भूचाल सा आ गया है. अगर देखे तो पूर्व में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा है.  “विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM और कुछ चहेते भ्रष्ट अधिकारियों ने मुझे डराने और झूठे मुक़दमों में फँसाने की साज़िश रची है।

    सरकार मेरी जनहित से जुड़ी सक्रियता से डरी हुई है। मैंने शराब घोटाले, खनन माफियाओं, JSSC-JPSC परीक्षा घोटालों और ग्रामीण योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को लगातार उजागर किया है। इन मामलों को सामने लाने के कारण अब ये लोग निजी बदले की भावना से मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। पहले भी शिकारपाड़ा क्षेत्र में मुझ पर उग्रवादियों से हमला करवाने की योजना बनी थी। उस समय मिली खुफिया जानकारी के बाद केंद्र सरकार ने मेरी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी थी। अब फिर झूठे मुक़दमों और चरित्र हनन के ज़रिए मुझे डराने की कोशिश की जा रही है।

    मैं, हेमंत जी और उनके अधिकारियों से स्पष्ट कहना चाहता हूँ अगर आप यह सोचते हैं कि गीदड़भभकी और झूठे आरोप मुझे डरा देंगे, तो शायद आप मुझे नहीं जानते! मैं भले ही कम बोलता हूँ, लेकिन कभी भी डरकर पीछे नहीं हटा हूँ। झारखंड ही नहीं, पूरा देश जानता है कि जब उग्रवादियों के हाथों मैंने अपने जवान बेटे को खोया, तब भी मैं नहीं डिगा। आपके सस्ते हथकंडे और चरित्र हनन के प्रयास मुझे मेरे मार्ग से नहीं हटा सकते।“

    रिपोर्ट-समीर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news