सेनीटाइजर के नाम पर यूपी से कटिहार भेजी जा रही विदेशी शराब, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज 

    सेनीटाइजर के नाम पर यूपी से कटिहार भेजी जा रही विदेशी शराब, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज 

    कटिहार(KATIHAR): बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्करी के नए-नए तरीके से अब तक आप वाकिफ हो चुके होंगे. लेकिन कटिहार से आज आपको शराब तस्करी के जिस तरीके के बारे में बताएंगे यकीन मानिए आप इससे चौक पड़ेंगे, दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश बॉर्डर से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सेनीटाइजर के नाम पर बुकिंग की गयी. फिर जीएसटी बिल के माध्यम से कटिहार में 15 पेटी शराब भेजा गया था. छापेमारी में 330 बोतल में रखे हुए 270 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है. हिंदुस्तान एजेंसी के द्वारा दिल्ली से बुक किए गए सेनिटाइजर के नाम पर शराब के इस बड़ी खेप को कटिहार के गेराबाड़ी रवि ट्रेडिंग के नाम पर भेजा गया. लेकिन किसी माध्यम से सूचना के बाद जब ट्रांसपोर्टर ने रवि ट्रेडिंग के स्टाफ के मौजूदगी में सैनिटाइजर के खेप को खोला  तो महंगे विदेशी शराब का बोतल निकलने से सब कोई चकित रह गया. 

    ट्रांसपोर्टर के मालिक ने दी सूचना 

    ट्रांसपोर्टर के मालिक ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं कटिहार में रवि ट्रेडर्स के स्टाफ ने कहा कि उसे इस मामले में कुछ ज्यादा पता नहीं है. उसने कहा कि मालिक ने कहा था की दिल्ली से जो सैनिटाइजर का खेप आ रहा है उसे गेड़ाबाड़ी गोदाम तक पहुंचा देना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. कुल मिलाकर शराब तस्करी के इस नायाब तरीकों को देख कर ऐसा लगता है कि शराबबंदी के बाद अब भी शराब का  एक बड़ा बाजार कटिहार जैसे इलाके में बना हुआ है. जिस कारण अब बड़े व्यापारी भी अवैध कारोबार को करने के लिए इस तरह का नया नया तरीका अपना रहे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news