मोतिहारी में हथियार के बल पर पांच लाख की लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

    मोतिहारी में हथियार के बल पर पांच लाख की लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

    मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने एक दुकान से लगभग पांच लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अपराधी बेख़ौफ़ होकर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं.

    तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

    बता दें कि घटना मोतिहारी के ढाका बाजार की है. बाजार के पकड़ी दयाल रोड स्थित रहमान टी एंड फ़ूड सेंटर में तीन नकाबपोश अपराधी अपाची बाइक से पहुंचे और तीनों ने पिस्टल निकालकर दुकानदार और उनके कर्मी पर तान दिया और आराम से बेख़ौफ़ होकर लूट की घटना को अंजाम दिया और फिर चलते बने.

    दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला

    बता दें कि जहां यह घटना हुई, वह काफी भीड़ वाला इलाका है. साथ ही साथ त्योहार को लेकर काफी भीड़ भी थी और घटना स्थल से लगभग 500 मीटर दूर पर ही थाना है. बावजूद इसके अपराधी बेख़ौफ़ होकर घटना को अंजाम दिए और निकलते बने.

    लगभग 5 लाख रुपए की हुई लूट

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू कर दी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि त्योहार के मौके पर पुलिस की गस्ती टीम क्या कर रही थी जो इस तरह की घटना हुई और अपराधी आराम से भाग निकले.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news