पहला वर्ष खजाना खाली, दूसरा वर्ष कोरोना महामारी, तीसरा वर्ष नियुक्ति वर्ष, नियुक्ति हुई मात्र 397: ठगी और मक्कारी की इस सरकार पर नहीं रहा युवाओं का एतबार- बिरंची नारायण

    पहला वर्ष खजाना खाली, दूसरा वर्ष कोरोना महामारी, तीसरा वर्ष नियुक्ति वर्ष, नियुक्ति हुई मात्र 397: ठगी और मक्कारी की इस सरकार पर नहीं रहा युवाओं का एतबार- बिरंची नारायण

    रांची(RANCHI)- हेमंत सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरते हुए विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा है कि झूठ और फरेब पर बनी यह सरकार एक झूठ के बाद दूसरे नये झूठ के साथ सामने आ जाती है.

    एक झूठ पकड़ने के पहले ही एक नया झूठ सामने आ जाता है

    बिरंची नारायण ने कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन ने वादा किया था, कि सरकार बनते ही पांच लाख युवाओं को नौकरी दूंगा, युवाओं ने इस झूठ पर विश्वास भी कर लिया, लेकिन जब तक युवा सवाल पूछते, एक नया शिगूफा सामने खड़ा था. कहा गया कि भाजपा ने खजाना की लूट कर ली है, पूरा खजाना खाली है. जब तक युवा इस झूठ से बाहर निकलते तब तक एक और झूठ परोस दिया गया कि कोरोना के कारण सब कुछ अस्त-व्यस्त है. राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को बाहर से लाने में लगी हुई है.

    नियुक्ति वर्ष सबसे बड़ा झूठ

    सरकार ने कहा कि फिलहाल रोजगार से ज्यादा महत्वपूर्ण लोगों की जिंदगी बचानी है, राज्य के युवाओं ने इस पर भी विश्वास कर लिया, इसके बाद शुरु हुआ सबसे बड़ा झूठ, पूरे तामझाम से नियुक्ति वर्ष की शुरुआत की गयी, लेकिन कितने युवाओं को रोजगार मिला, पांच लाख रोजगार की आस लगाये युवाओं को मिली 397 नौकरी. इस कहते हैं झूठ की खेती और इसके उस्ताद हैं सीएम हेमंत सोरेन, हर बार वह एक नये झूठ के साथ युवाओं को बरगलाने सामने आ जाते हैं.  लेकिन अब राज्य  के युवा इस झूठ को समझने लगे हैं. उनकी हर चाल खुलने लगी है, रोजगार को लेकर युवाओं में भारी बेचैनी है, अब युवाओँ का सब्र टूट रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news