बीमार होने का बहाना देकर पहले बुलाया घर, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्त ने ही कर दिया घिनौना काम

    बीमार होने का बहाना देकर पहले बुलाया घर, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्त ने ही कर दिया घिनौना काम

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां झारखंड की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस घटना को पीड़िता के दोस्त द्वारा ही अंजाम दिया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छात्रा (22 वर्षीय) को पहले आरोपी दोस्त ने नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया फिर उसके बाद दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देकर फरार हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है.

    बता दें कि, पीड़ित छात्रा झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली है. वह पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही है. पढ़ाई के दौरान ही पीड़िता की दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी. पीड़िता कई बार आरोपी से मिल भी चुकी है. इसी दौरान दोस्ती का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपनी बीमारी का बहाना देकर पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया था. ऐसे में जब पीड़िता उससे मिलने गई तो आरोपी ने धोखे से खाने में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. जिसके कारण युवती बेहोश हो गई और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. होश में आने के बाद किसी तरह युवती अपने घर पहुंची.  

    वहीं, बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. ब्लैकमेल कर आरोपी युवती को हमेशा अपने घर बुला कर उसके साथ घिनौनी हरकत करता था. बार-बार इस तरह की घिनौनी हरकत होने के कारण पीड़िता की हालत खराब हो गई. जिसके बाद डर से पीड़िता बिहारशरीफ स्थित अपने परिजनों के घर चली गई और उन्हें सारी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में युवती को भर्ती कराया.

    थाने में परिजनों द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान अनुसार प्रियांशु सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news