कटिहार: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी


कटिहार(KATIHAR): कटिहार में बड़ा हादसा टल गया. चलती ट्रेन के इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. ड्राइवर की नजर जैसे ही आग पर पड़ी उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. हालांकि राहत की बात यह है की स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. इस हादसे में किसी के हताहत की खबर नहीं है.स्थानीय लोगों के माने तो शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है. किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कटिहार से राधिकापुर तक जाने वाली 07551डीएमयू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के इंजन में कचना स्टेशन के आउटर सिग्नल पर आग लगने की घटना हुई है. हालांकि स्थानीय लोगों के पहल से आग पर काबू पा लिया गया है जिससे बड़ा हादसा टल गया.
4+