AURANGABAD: मौसम की बेरुखी से किसान परेशान,  धान के बिचड़े में आ रही दरारें

    AURANGABAD: मौसम की बेरुखी से किसान परेशान,  धान के बिचड़े में आ रही दरारें

    औरंगाबाद(AURANGABAD): औरंगाबाद में सावन माह के हफ्ते भर बीत जाने के बाद भी बारिश ना होने से किसान परेशान हैं. खेत में पानी के अभाव में धान के बिचड़े में दरार आने लगी है. किसान इसी उम्मीद में आसमान में टकटकी लगाकर देख रहे हैं लेकिन इंद्रदेव की बेरुखी ने किसानों के चेहरे से मुस्कान छीन  ली है. 

    मौसम की दगाबाजी किसानों की उम्मीद पर पानी फेर रही है. बारिश को लेकर मौसम विभाग की जारी भविष्यवाणी भी फेल हो चुकी है. किसान कहते हैं कि खेती के पैदावार से ही बेटी की शादी और अन्य जरूरी काम किये जाते हैं. लेकिन मौसम की बेरुखी से कई किसान अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाएंगे.  कई गांव में नहर भी पूरी तरह सूख गई है और अगर कहीं नहर में पानी है भी तो समय पर खेतों तक नहीं छोड़ा जा रहा. धान के बिचड़े तैयार हैं, लेकिन समय पर बारिश नहीं होने से धान का बिचड़ा भी अब बर्बाद हो रहा है. ऐसे में जो संपन्न किसान हैं वह तो अपने खेतों में मोटर के सहारे खेती कर ले रहे हैं. लेकिन जो किसान पूरी तरह संपन्न नहीं हैं. वह इंद्र भगवान पर टकटकी लगाए हुए दो वक्त की रोटी की तलाश कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news