रोजगार मेला : रांची में 300 से अधिक अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने ऑनलाइन सभी युवाओं को दी बधाई

    रोजगार मेला : रांची में 300 से अधिक अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने ऑनलाइन सभी युवाओं को दी बधाई

    रांची (RANCHI): देशभर में  आज 45 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन हुआ है. जिसके तहत राजधानी रांची के सीसीएल सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लगभग 300 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया. सीसीएल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल शामिल हुए.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन सभी अभ्यार्थियों को दी बधाई

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि  आज का दिन आप सभी युवाओं के लिए यादगार और ऐतिहासिक दिन है. आपको इन अमृत काल में देश की सेवा करने का मौका मिला है. आप जहां भी काम करें इस बात का ध्यान रखें कि आपके कार्यों से लोगों की समस्या कम हो.

    विकसित भारत का सपना आप सभी के सहयोग से होगा पूरा

    वहीं मौके पर नियुक्ति पत्र देने के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया था कि 1 लाख लोगों को नौकरी देंगे. उसी के तहत आज देश के 45 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन कर लोगों को रोजगार देने का काम किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिन अभ्यार्थियों को आज नियुक्ति पत्र मिला है. आप सभी अपने काम से अपने देश और अपने समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. विकसित भारत का सपना जो प्रधानमंत्री ने देखा है वह आप सब के सहयोग से और आपकों ध्यान रखते हुए उन्होंने देखा है. इस लिए आप सब की भूमिका बहुत एहम हो जाती है.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news