गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या है वजह

    गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या है वजह

    पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की शुक्रवार को गया हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग हुई. वे राज्य में सुखाड़ग्रस्त जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने निकले थे. लेकिन अचानक मौसम खराब हो जाने की वजह से उनके हेलिकॉप्टर को गया में उतारा गया. मुख्यमंत्री के गया ऐयरपोर्ट पर उतरने की सूचना पर जिला प्रशासन व पुलिस एयरपोर्ट के लिए दौड़ पड़ी. इस दौरान करीब दस मिनट तक मुख्यमंत्री ऐयरपोर्ट पर रुके. वहीं, गया के डीएम डॉ त्यागराजन के अनुसार इसे इमरजेंसी लैंडिंग कहना उचित नहीं होगा. मौसम की खराबी की वजह से गया में सीएम के हेलिकॉप्टर को उतारा गया है.

    मौसम के अचानक करवट लेने के कारण सीएम को अपना दौरा बीच में ही रोकना पड़ा. उन्होंने गया हवाई अड्डे पर करीब 10 मिनट तक रुकने के बाद सड़क मार्ग से पटना वापस लौटने का निर्णय लिया. गया जिला प्रशासन की ओर से उनके लिए सड़क मार्ग से वापस पटना जाने के लिए काफिले की व्यवस्था की गई. मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पटना के लिए 2 बजकर 20 मिनट पर निकल गए. मौसम के खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का हवाई सर्वेक्षण रोक दिया गया. वे दक्षिण बिहार के जिलों का सर्वेक्षण करने निकले थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news