Diwali में गाय के गोबर से बने इको फ्रेंडली गौमय दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और खिलौने की धूम, लोगों को कर रही आकर्षित

    Diwali में गाय के गोबर से बने इको फ्रेंडली गौमय दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और खिलौने की धूम, लोगों को कर रही आकर्षित

    भागलपुर(BHAGALPUR): जिले में इस बार गौ सृजन पंच जन्यम की ओर से प्रकाश पर्व और दीपावली में परंपराओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी झलक देखने को मिल रही है. दीपावली में प्रकाश के साथ-साथ मिट्टी के दीये का सोंधापन और गाय के गोबर की सुगंध भी शामिल देखी गई, गाय के गोबर से बने दीये जब घर की बालकनी चौखट में अपना प्रकाश फैलाएगी तो देशभक्ति, अध्यात्म के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश मिलेगा ऐसा ही कार्य कर दिखाया है इंदु शेखर पांडे, ऋषि कांत पांडे और निशिकांत पांडे ने.

    इनकी बिक्री सबसे ज्यादा

    उन्होंने गोबर से बने दीये गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा कई खिलौने तैयार किए है. बता दें कि भागलपुर शहर में पहली बार दीपावली और छठ महापर्व के शुभ अवसर पर गाय के गोबर से निर्मित इको फ्रेंडली कॉमेडी पार्क अनेकों डिजाइन के दीये गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा तोरण द्वार शुभ, लाभ और स्वस्तिक जैसे वस्तु की जमकर बिक्री हो रही है. लोग बड़े चाव से गोबर से बने गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, दीये, कलर खिलौने को खरीद रहे हैं. इसमें तुलसी के पत्ते टहनी कई फूलों की टहनी पतियों को मिलाकर गोबर में तैयार कर इसे बनाया गया है.

    पानी से जलने वाले दीये की काफी क्रेज

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल के तर्ज पर मैंने इसे तैयार किया है और यह लोगों को काफी आकर्षित कर रही है. हमारी बिक्री भी अच्छी हो रही है मैं यह कार्य एक साल से कर रहा हूं और इसमें कई तरह की चीजों को तैयार कर लूंगा. बताते चलें कि इस बार जहां मिट्टी के दीपक और पानी से जलने वाले दीपक की जहां क्रेज देखी जा रही है. वहीं, गोबर से बने सामग्रियों की काफी धूम है, जमकर लोग इसकी भी खरीदारी करते दिख रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news