अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता 

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता 

    टीएनपी डेस्क(TNP  DESK): अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए. मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती थर्रा गई. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 नापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह करीब 5:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.
    वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 215 किलोमीटर दूर ईएसई बताया है. भूकंप के कारण किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news