अहले सुबह बिहार में डोली धरती, 7.01 मैग्नीट्यूड की तीव्रता से महसूस हुए झटके, नेपाल रहा भूकंप का केंद्र

    अहले सुबह बिहार में डोली धरती, 7.01 मैग्नीट्यूड की तीव्रता से महसूस हुए झटके, नेपाल रहा भूकंप का केंद्र

    पटना(PATNA):आज सुबह भूकम्प के झटके से पूरा बिहार हिल गया. सुबह-सुबह लोगों की नींद किसी के जगाने से नहीं बल्कि धरती के डोलने से टूटी. सबसे पहले भूकम्प के झटके राजधानी पटना में करीब सुबह 6:32 मिनट पर शुरू हुए. यह झटके धीरे-धीरे-धीरे तेज हो गए, जिससे धरती डोलने लगी.लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह क्या हो रहा है, क्योंकि सुबह के समय ज्यादतर लोग नींद से सोए हुए थे.जब नींद टूटी तो समझ आया कि भूकंप आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है, लोग अपने परिवार के साथ घरों से बाहर निकल कर मैदान में पहुंच गए.

    इन जिलों में महसूस हुए झटके

    पटना में भूकंप आने से पंखे भी हिलने लगे.भूकंप के झटके पटना, मुजफ्फरपुर, सिवान, पूर्णिया, आरा, मधुबनी, सुपौल, हाजीपुर सहित कई ज़िलों मे लोगो ने महसूस किये.भूकंप की तीव्रता 7.01 मैग्नीट्यूड बताया जा रहा है.

    नेपाल रहा भूकंप का केंद्र

    इस भूकंप की सूचना उपयोगकर्ताओं ने भूकंप नेटवर्क ऐप के जरीये दी. नेपाल के गोकर्णेशवर में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था. शुरु में  नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 7.01 की तीव्रता से भूकंप का झटका लगा. जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई जा रही है, इसकी वजह से इसका असर पूरे राजधानी पटना सहित पूरे उत्तर बिहार में देखने को मिला.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news