अतिक्रमण हटाने के दौरान युवती ने घंटों किया प्रशासन के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा गलती बताओ फिर गिरफ्तार करो


भागलपुर(BHAGALPUR): दीपावली काली पूजा एवं छठ को लेकर शहर में काफी जाम लग जाता है. शहर के किनारे फुटपाथ पर दुकानें सज जाती हैं. मोटरसाइकिल लगी रहती है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसके चलते आज प्रशासन शहर में कई जगह अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी और कई दुकानों से अतिक्रमण को लेकर चालान भी काटे गए. उसी दरमियान नगर निगम के कर्मचारियों से एक महिला की घंटों नोकझोंक हुई. नगर निगम कर्मचारी उन्हें फुटपाथ पर से दुकान हटाने की बात कर रहे थे. उसी दरमियान युवती बात करते-करते गिर गई. उसके बाद गुस्से में आकर प्रशासन को ही जमकर लताड़ा. जिसको लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला. अतिक्रमण के दौरान एसडीएम धनंजय कुमार, यातायात डीएसपी प्रकाश कुमार, यातायात थाना प्रभारी बृजेश कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में खलीफाबाग चौक से स्टेशन जाने के रास्ते स्थाई दुकानदारों को रोड पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी. युवती महिला पुलिस को देख लेने की बात करने लगी और युवती ने प्रशासन से कहा मेरी गलती बताओ और मुझे गिरफ्तार कर ले चलो. वहीं पुलिस ने भी अपना कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उसे गिरफ्त में लेने की कोशिश की. परंतु वह महिला इतनी सख्त थी कि वह गाड़ी पर नहीं बैठी और वह पैदल अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची. खबर लिखने तक महिला कोतवाली थाना पहुंच गई थी. वहीं पुलिस ने उन्हें सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर गिरफ्त में लिया है. युवती की पहचान फुटकर दुकानदार की बेटी निकिता सोनी के रूप में हुई है.
4+