बिहार में बड़ा हादसा : छठ पूजा के दौरान पटना में गंगा स्नान करने गई तीन महिला डूबी, दो अभी भी लापता   

    बिहार में बड़ा हादसा : छठ पूजा के दौरान पटना में गंगा स्नान करने गई तीन महिला डूबी, दो अभी भी लापता   

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना में छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, गंगा में स्नान करने के क्रम में तीन महिलाएं गंगा में डूब गई है. मामला खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गंगा घाट के पास की है, जहां आज छठ पूजा का खरना है और तीनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए पहुंची थी लेकिन तीनों महिला गंगा में डूब गई. जिसमे से एक महिला को बचा लिया गया है.

    ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

    वहीं, बाकी दो महिला अभी भी लापता बताए जा रहे है. हालांकि यह तीनों महिलाएं फतुहा के मोमिन्दपुर की रहने वाली बताई जा रही है. दोनों डूबी हुई महिलाओं को खोजने के लिए स्थानीय लोगों ने मोमिन्दपुर में नेशनल हाइवे पर आगजनी कर जाम कर दिया है और एनडीआरएफ को बुलाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में लगी हुई है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news