कटिहार: घरेलू विवाद के कारण महिला ने चार साल की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे लगाई छलांग, एक की मौत
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां घरेलू विवाद के कारण महिला ने अपनी चार साल की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे थलांग लगा दी. इस घटना में महिला की मौत हो गई है जबकि मासूम बच्ची की जान बाल-बाल बच गई.
बता दें कि घटना कटिहार के कुरेठा रेलवे स्टेशन के समीप की है. मृतिका की पहचान 40 वर्षीय रेशमा खातून के रूप में हुई है. घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को दी गई. जिसके बाद रेल प्रशासन के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं.
4+