डॉक्टर साहब मोबाइल पर देखते रहे वीडियो, जेनरेटर ऑपरेटर ने किया मरीज का इलाज

    डॉक्टर साहब मोबाइल पर देखते रहे वीडियो, जेनरेटर ऑपरेटर ने किया मरीज का इलाज

    पूर्णिया(PURNEA): बिहार के पूर्णिया जिले में एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई. जिले के भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मृगेश कुमार की उपस्थिति में जेनरेटर ऑपरेटर मरीज का इलाज करता हुआ नजर आया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

    वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि एक मरीज भवानीपुर थाना के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और अपना इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था. उस शख्स का इलाज डॉक्टर ने नहीं बल्कि जेनरेटर ऑपरेटर ने किया जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे  वायरल कर दिया. जिस समय जेनरेटर ऑपरेटर मरीज का इलाज कर रहा था उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मृगेश अपने मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे. बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले भवानीपुर अस्पताल निरक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिया था कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई कमी न आए और मरीजों को हर सुविधा मिले. हालांकि इस अस्पताल की कुव्यवस्था का आलम यह है कि मरीजों का इलाज एक जेनरेटर ऑपरेटर के द्वारा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय जेडीयू नेता कृष्ण कुमार गुप्ता ने घटना पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही  अधिकारियों की मिलीभगत से  हो रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news