महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, देखिए पूरी लिस्ट


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की नई सरकार बनने के काफी दिनों बाद जाकर आखिरकार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है. पिछले हफ्ते हीं महाराष्ट्र सरकार में नए मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. इस कैबिनेट बंटवारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है. वहीं उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग दिया गया है. महाराष्ट्र में नए मंत्रियों को जो विभाग दिए गए हैं, उनकी लिस्ट नीचे है.
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार बनने के 39 दिन बाद नए मंत्रियों ने शपथ ली थी. इस मंत्रिमंडल में भाजपा और शिंदे गुट के बीच 50-50 फार्मूला रखा गया था. जिसके तहत दोनों ओर से 9-9 विधायकों ने मंत्री की शपथ ली थी.
4+