पटना: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी उतरे सड़क पर, जमकर की नारेबाजी

    पटना: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी उतरे सड़क पर, जमकर की नारेबाजी

    पटना(PATNA): पूरे देश में महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है.पटना में  कांग्रेसी महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. राजभवन घेराव के लिए निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया. जिसके बाद पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. 

    दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को राजभवन मार्च के लिए निकले थे. लेकिन राजभवन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया. पुलिस के रोकने के बाद आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि राज्य में अपराध चरम पर पहुंच गया है. अपराधी खुलेआम घुम रहे हैं. लेकिन पुलिस के पास उन्हें पकड़ने के लिए समय नहीं है और जब कोई जनता की समस्या को लेकर आवाज उठाएगा तो उसपर कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैयार रहती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news