झारखंड में अपराधी बेलगाम, लातेहार में बीजेपी नेता राजेन्द्र साहू को मारी गोली

    झारखंड में अपराधी बेलगाम, लातेहार में बीजेपी नेता राजेन्द्र साहू को मारी गोली

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में अपराधी बेलगाम हो रहे है. लगातार अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे है. इसी कड़ी में आज लातेहार में बीजेपी नेता राजेन्द्र साहू को अपराधियों ने गोली मार दी है. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में लाया जा रहा है.  मिली जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में अपराधी गोली मार कर मौके से फरार हो गए है. फिलहाल पुरी मामले की जांच कर रही है.

    झारखंड में अपराधी बेलगाम

    बता दें कि लंबे समय से झारखंड में अपराधी व्यापारी समेत राजनेताओं को अपना निशाना बना रहे है. आए दिन अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है. हाल ही में रांची के अरगोड़ा चौक में अपराधियों ने कोयला कारोबारी पर गोली चला दी थी. जिसमें वे घायल हो गए थे.  

    दो वर्ष पहली भी राजेंद्र साहू पर चली थी गोली

    बतातें चले कि दो वर्ष पहले भी राजेंद्र प्रसाद साहू के उपर फायरिंग की गई थी. इस घटना में एक सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने चेन्नई राधा कंपनी के क्रसर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इससे क्रशर के एक कर्मी संदीप कुमार गुप्ता (30) और लोडर ऑपरेटर पप्पू केसरी को गोली लग गई थी. और राजेंद्र साहू ने भाग कर अपनी जान बचाई थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news