अपराधियों ने घर में फेंका तेजाब, दो नाबालिग झुलसे  

    अपराधियों ने घर में फेंका तेजाब, दो नाबालिग झुलसे  

    रोहतास(ROHTAS): बिहार में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बार अपराधियों ने एक घर में तेजाब फेंक दिया, जिसके कारण दो भाई-बहन बुरी तरह झुलस गए. घटना रोहतास जिला के बिक्रमगंज क्षेत्र का है. जहां शिवपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से एक घर में तेजाब फेंक दिया. इससे घर में एक 13 साल की लड़की नेहा और उसका 17 साल का एक भाई रितेश साह झुलस गया. साथ ही मां शांति देवी भी आंशिक रूप से झुलस गई. तेजाब किसने फेंका? यह पता नहीं चल सका है.

    घटना के बाद सभी को इलाज के लिए डेहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की स्थिति सामान्य है. पीड़ित का कहना है कि तेजाब किसने फेंका यह पता नहीं चल सका. इसकी सूचना पुलिस को दी गई है. मगर, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

    पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज

    बता दें कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से परिवार को निशाना बनाया गया. फिलहाल, कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है. लेकिन अस्पताल में भर्ती भाई-बहन ने बताया कि रात में किसी ने उसके घर में तेजाब फेंक दिया. इस संबंध में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है. बताया जाता है कि कहीं न कहीं पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि पीड़ित परिवार का मुखिया भल्लू साह है, जो काफी कमजोर तबके का है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news