बेगूसराय में साइको किलर ने किया अंधाधुंध फायरिंग , एक की मौत कई लोग घायल

    बेगूसराय में साइको किलर ने किया अंधाधुंध फायरिंग , एक की मौत कई लोग घायल

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. दिन दहाड़े लोगों पर गोलियां चला रहे हैं और मौत के घाट उतार दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. इसी कड़ी में आज एक ही बार में अपराधियों ने अलग-अलग जगहों पर 9 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया, जिनका निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. इसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है. 

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो लोगों ने राह चलते लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई. वे किसी पर भी गोलियां चला रहे थे. पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना की है, जहां पर अपराधियों ने तीन राहगीरों को गोली मार दी. जिनमें से एक घायल किसी निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताया जा रहा है. 

    एनएच 28 पर भी अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली

    वहीं दूसरी घटना तेघरा थाना क्षेत्र के आधार पुर के पास की है, जहां एनएच 28 पर अपराधियों ने दीपक कुमार और विकास कुमार को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी. जिनका प्राथमिक उपचार तेघड़ा पीएचसी में कराने के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही बाइक सवार साइको किलर के द्वारा इन सभी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news