Big Breaking: विमान हादसे के सात दिन बाद चांडिल डैम से निकाला गया क्रैश विमान, काफ़ी मशक्कत के बाद नौसेना को मिली सफलता

    Big Breaking: विमान हादसे के सात दिन बाद चांडिल डैम से निकाला गया क्रैश विमान, काफ़ी मशक्कत के बाद नौसेना को मिली सफलता

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 5 मिनट बाद लापता ट्रेनिंग विमान को चांडिल डैम से निकाल लिया गया है. आपको बताएं कि गैस बैलून के सहारे विमान को निकला गया. विमान को निकालने में नौसेना के 15 सदस्य 4 नाव के सहारे सफलता मिली. गौरततलब है कि विमान को 6 दिन 14 घंटे में बरामद किया गया.

    20 अगस्त को हुआ था विमान हादसा

    आपको बताये कि 20 अगस्त को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 5 मिनट बाद विमान लापता हो गया था. जिसके चांडिल डैम में क्रेश होने की सूचना मिली. जब खोजबीन की गई तो दोनों ट्रेनी पायलट के शव को भी बरामद किया गया.

     सात दिन बाद चांडिल डैम से निकला गया लापता विमान

    सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरा प्रशिक्षण केंद्र अलकेमिस्ट का लापता विमान सात दिन बाद सोमवार देर रात चांडिल डैम से निकाल लिया गया. बीते गुरुवार से भारतीय नौसेना की टीम लापता विमान की तलाश में चांडिल डैम में खोज रही थी. रविवार को ट्रेनी जहाज लोकेट होने के बाद सोमवार की सुबह 10:30 बजे विशाखापट्टनम से आई. नौसेना की टीम चार वोट लेकर अपने 12 सदस्यों के साथ अंदर गई. एयर बलून के माध्यम से जहाज को खींच कर किनारे में लाने में 13 घंटा से भी ज्यादा समय लगा. डैम के किनारे क्षतिग्रस्त जहाज को लाने के बाद क्रेन के सहारे लिफ्ट कर के ट्रक में सवार किया गया. इस हवाई जहाज में ब्लैक बॉक्स नहीं है, इसलिए अब डीजीसीए की टीम अपने तकनीक से जहाज के क्रैश होने का पता लगाएगी. 

    हादसे में दो ट्रेनी पायलट की हो गई थी मौत

    आपको बताये कि बीते मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट से 11.30 उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लापता हो गया था. लापता होने के 12 घंटे के बाद उसके चांडिल डैम में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद से लगातार चांडिल डैम में हवाई जहाज में सवार पायलट और जहाज की तलाश शुरू की गई. इसमें एनडीआरएफ की टीम ने 48 घंटे के बाद गुरुवार को ट्रेनी पायलट पायलट शुब्रोदीप दत्ता और पायलेट जीत शत्रु आनंद का शव चांडिल डैम से ही बरामद किया था. 

    विमान को देखने के लिए उमडी लोगों की भीड़

    वहीं चांडिल डैम से हवाई जहाज निकलते देखने के लिए सैकड़ो लोगों की भीड़ रात 12 बजे तक डैम किनारे लगी रही. जहाज के बाहर आते ही भारत माता की जय और वीर बजरंगबली की जय के नारे नौसेना के जवानो ने लगाया तो आम लोगों ने नौसेना जिंदाबाद के नारे लगाए.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news