चंद्रयान -3 को लेकर देश भर में उत्साह, सेफ लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी

    चंद्रयान -3 को लेकर देश भर में उत्साह, सेफ लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत ही नहीं दुनिया भर में चंद्रयान-3 की लैन्डिंग का इंतजार किया जा रहा है. भारत का तीसरा चंद्र मिशन यानी चंद्रयान-3 इतिहास रचने के बस कुछ ही कम दूरी पर है. चंद्रयान-3 की चंद्रमा की दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग भारत को एक नई पहचान देगा. पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई है. चंद्रयान की सेफ लैंडिंग हो सके इसे लेकर देश भर में प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी है इसी क्रम में रांची के ऐतिहासिक हजरत रिसालदार बाबा दरगाह में चादरपोशी की गई और चंद्रयान की सेफ लैंडिंग के लिए दुआएं मांगी गई.

    चादरपोशी की गई और दुआएं मांगी गई

    इस मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है कि हमारे वैज्ञानिकों ने हमारे देश का नाम ऊंचा किया है और हमारे देश को चंद्रयान की सेफ लैंडिंग में सफलता मिले इसे लेकर चादरपोशी की गई और दुआएं मांगी गई है. चंद्रयान को लेकर एक तरफ जहां उत्साह है वहीं दूसरी तरफ लोगों में थोड़ी घबराहट भी है. प्रार्थना और दुआओं का दौरा लगातार चल रहा है ताकि चंद्रयान को कामयाबी मिल सके.

    600 करोड रुपए की लागत

    चंद्रयान 3 मिशन इंतजार लोगों को लंबे समय से था इसके बारे में बता दे कि इस मिशन को पूरा करने के लिए 600 करोड रुपए की लागत लगी है. 14 अगस्त को इसे लॉन्च किया गया था. इसरो द्वारा जो निर्धारित समय तय किया गया था उसे अनुसार यह काम कर रहा है. 29 अगस्त यानी आज शाम 6:00 बज कर 4 मिनट पर चांद के साथ है पर उतरेगा. है मिशन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने का मिल रहा है सभी प्रार्थनाओं के साथ खड़े हैं कि आज भारत अपने मिशन में सफल होगा.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news