कोरोना रिटर्न: देशभर में 5 हजार के पार हुआ कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या, नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता

    कोरोना रिटर्न: देशभर में 5 हजार के पार हुआ कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या, नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देशभर में कोरोना वायरस ने फिर लोगों को डराना शुरू कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड के 5,364 एक्टिव केस हो गए है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 498 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देशभर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 5,364 पहुंच गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है.

    केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है. इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का नंबर आता है. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में बीमार बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी गई है. अभिभावकों से अपील की गई है कि बुखार, खांसी, जुकाम या ऐसे अन्य लक्षण वाले बच्चों को स्कूल न भेजें. बल्कि डॉक्टर से सलाह लें. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केरल में सबसे ज्यादा मामले आने का मतलब है कि यहां सबसे ज्यादा सैंपल की जांच की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने किसी को भी घबराने को नहीं कहा है.

    झारखंड में कोरोना को लेकर तैयारियां

    झारखंड सरकार ने भी अपनी ओर से तैयारियां कर ली हैं. रांची में भी एक मरीज संक्रमित पाया गया था. जिसने खुद को आइसोलेट कर लिया था. रांची सदर अस्पताल में भी 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news