भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर में छात्रा से रेप के मामले में सजा से बचने के लिए अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचने वाले शिक्षक नीरज मोदी ने सरेंडर कर दिया है. नीरज मोदी ने सोमवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया. कोर्ट ने शिक्षक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार नीरज मोदी सरेंडर करने कोर्ट में छिपकर पहुंचा था. वहीं, बताया जा रहा है कि उसने सजा से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ी थी और अंतिम संस्कार का नाटक रचा.
कोर्ट ने केस बंद कर दिया
जिसकी फोटोग्राफी कराई और पिता के माध्यम से पॉक्सो कोर्ट में प्रस्तुत कराया था. इसके बाद वह भूमिगत हो गया था. मामला पीरपैंती के इशीपुर बराहाट का है. पुलिस ने नीरज मोदी को मृत मान लिया था और कोर्ट ने इसका शपथ पत्र मिलने पर केस बंद कर दिया था. मामले में नीरज के पिता ने उसका साथ दिया था. पीड़िता की मां ने इसका पर्दाफाश किया.
मां के निर्देष पर खुला केस
नीरज और उसके पिता की चालबाजी की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने पीरपैंती के बीडीओ को अर्जी देकर उनके कार्यालय से गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की जानकारी दी. बीडीओ ने जांच कराई, जिसमें फर्जी प्रमाणपत्र बनाने की बात सामने आई. वहीं, 21 मई को बीडीओ के निर्देश पर नीरज मोदी के पिता राजाराम मोदी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया और मृत्यु प्रमाण पत्र रद्द कर दिया. इसके बाद पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश लवकुश कुमार ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी थी.
Thenewspost - Jharkhand
4+

