कांग्रेस अब बूथ लेवल पर मजबूत बनने की कर रही है कोशिश, देवघर में झारखंड प्रभारी ने संगठन सृजन को लेकर की बैठक

    कांग्रेस अब बूथ लेवल पर मजबूत बनने की कर रही है कोशिश,  देवघर में झारखंड प्रभारी ने संगठन सृजन को लेकर की बैठक

    देवघर (DEOGHAR) : कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपने पुराने इतिहास को कायम रखने की कोशिश में जुटी है. इसी कड़ी में अब वह घर-घर में अपनी पैठ बनाने में जुटी है. इसके तहत वह संगठन सृजन का कार्यक्रम चला रही है. इसमें वह हर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है. कांग्रेस पार्टी झारखंड में अपनी मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश में जुटी है. इसी को लेकर आज देवघर में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत कई अन्य नेताओं के अलावा वार्ड, मंडल और प्रखंड स्तर के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे.

    लंबी बैठक के बाद झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि अब हर बूथ पर एक एजेंट होगा जो उस बूथ की जिम्मेदारी संभालेगा. इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी एक टीम बनाई जाएगी जो उस पंचायत के हर घर में जाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यों और नीतियों को सबके सामने रखेगी. पंचायत स्तर पर गठित टीम हर दिन एक गांव में रात्रि प्रवास करेगी और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएगी. ग्रामीण इलाकों के बाद शहर में भी बूथ स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी. निर्माण के बाद वहां के लोगों को जागरूक किया जाएगा और उनसे फीडबैक लिया जाएगा. लोगों से मिले फीडबैक को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी. झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि उक्त सभी कार्य दो महीने बाद धरातल पर दिखने लगेंगे.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news