पटना: MLC देवेश कुमार के शराब पीने की पुष्टि,  सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर ली जमानत 

    पटना: MLC देवेश कुमार के शराब पीने की पुष्टि,  सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर ली जमानत 

    पटना(PATNA): बीजेपी के विधान पार्षद देवेश कुमार के मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनकी शराब पीने की पुष्टि स्पेशल रिपोर्ट में हो गई है. हालांकि एफएसएल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि के बाद उन्होंने पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर वहां से जमानत भी ले ली. आपको बता दें कि  महीने भर पहले बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार का एक वीडियो  वायरल हुआ  था, जिसमें वह पाटलिपुत्र थाना इलाका स्थित अटल पथ पर कुछ लोगों के साथ बहस कर रहे थे. उन पर आरोप लगा कि शराब पीकर रात के वक्त गाड़ी चला रहे थे और उनकी गाड़ी दूसरे के गाड़ी से टक्कर मार दी थी और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस इन सभी को थाने ले गई थी. उनके ड्राइवर के जांच में शराब पीने की बात आई थी. मगर देवेश कुमार ने उस वक्त ब्रेथ एनिलाइजर से जांच नहीं  करवाया था तब इनका ब्लड सैंपल लिया गया था. उसका रिपोर्ट अब पॉजिटिव आ गया है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news