आचार संहिता उल्लंघन मामला: हाजीपुर कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद के वकील, अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी

    आचार संहिता उल्लंघन मामला: हाजीपुर कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद के वकील, अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी

    हाजीपुर(HAZIPUR): लालू प्रसाद यादव के आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज हाजीपुर कोर्ट में सुनवाई हुई. लालू यादव की ओर से उनके वकील श्याम बाबू राय ने इस केस में लालू की बेगुनाही को लेकर बहस की. जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 24 अगस्त को निर्धारित की है. माना जा रहा है कि अगली तारीख पर लालू प्रसाद यादव खुद कोर्ट में उपस्थित होंगे, जंहा इस आचार संहिता के मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी.

    2015 का है मामला

    मामला 2015 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है. लालू यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. लालू यादव पर आरोप है कि तेरसिया दियारा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया था. साथ ही विवादित बयान भी दिया था. इसके बाद स्थानीय गंगा ब्रिज थाने में मामला दर्ज कराया गया था.

    बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे थे लालू

    बता दें कि बुधवार देर शाम लालू दिल्ली से पटना पहुंचे थे. जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे. उन्होंने गुलाब का फूल देकर लालू यादव का स्वागत किया था. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news