2024 में नीतीश का चैप्टर क्लोज, जो सीएम मटेरियल नहीं बन पाए वह पीएम मैटेरियल क्या बनेंगे: चिराग पासवान 

    2024 में नीतीश का चैप्टर क्लोज, जो सीएम मटेरियल नहीं बन पाए वह पीएम मैटेरियल क्या बनेंगे: चिराग पासवान 

    पटना(PATNA): बिहार में तो महागठबंधन की सरकार बन गई है लेकिन जब से सरकार का गठन हुआ है तब से लगातार नीतीश कुमार सवाल के घेरे में हैं. बता दें कि नीतीश कुमार 2024 के पीएम मैटेरियल बताए जाते हैं. जिसको लेकर आज लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर करारा हमला करते हुए कहा कि जो सीएम मटेरियल नहीं बन पाए वह पीएम मैटेरियल क्या बनेंगे.  किस मुंह से देश की जनता से वोट मांगेंगे. जहां तक प्रधानमंत्री की बात है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात मॉडल पर देश की जनता ने चुना है. लेकिन नीतीश कुमार ना तो बिहार में पलायन रोक पाए और ना ही शिक्षा और नहीं युवाओं को रोजगार दे पाए तो इनको कौन मुंह से जनता चुनेगी.  बता दें कि आगे उन्होंने कहा कि इनका 2024 में चैप्टर क्लोज हो जायेगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news