बिहार में पुलिस ही बाल श्रम कानून की उड़ा रही धज्जियां, जानिए क्यों कलम की जगह पकड़ा झाडू़

    बिहार में पुलिस ही बाल श्रम कानून की उड़ा रही धज्जियां, जानिए क्यों कलम की जगह पकड़ा झाडू़

    भागलपुर(BHAGALPUR): बाल श्रम उन्मूलन को लेकर कई कठोर नियम सरकार ने  हैं. जिससे नाबालिग बच्चे कहीं मजदूरी ना करके वह पढ़ाई करें और वह एक अच्छा व्यक्ति बने. जिससे वह बड़ा होकर कई अच्छे रोजगार में अपनी भागीदारी निभा सकें और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें. लेकिन प्रशासन के खेमे में ही बाल श्रम उन्मूलन  की धज्जियां उड़ती दिख रही है. मामला भागलपुर के जोकसर थाना का है. यह थाना परिसर भागलपुर शहर के बीचोंबीच है. प्रशासन बाल श्रम को रोकने के लिए एक तरफ दुकानदार मालिक फैक्ट्री मालिक और कई ऐसे व्यवसायियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं प्रशासन की वाहवाही देखते ही बन रही है. परिसर की सफाई एक छोटे बच्चे से कराया जा रहा है. जबकि बाल श्रम उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लगातार इस पर रोक लगाए जाने का प्रयास किया जाता रहा है और लगातार इसको लेकर बाल श्रम उन्मूलन विभाग के द्वारा कार्रवाई भी की जाती रही है. लेकिन शहर के बीचोंबीच स्थित जोगसर थाने में बाल श्रम उन्मूलन की धज्जियां उड़ती नजर आई. जब थाने का स्वीपर आज नहीं पहुंचा तो उसका छोटा मासूम बच्चा कृष थाने में झाड़ू लगाता नजर आया. जिस मासूम के हाथों में पेंसिल और कॉपी होनी चाहिए थी वह बच्चा थाने में झाड़ू लगा रहा है. वहीं जब थाने के लोगों ने बच्चे की झाड़ू लगाने की खबर बनती देखी तो बच्चे को वहां से घर भेज दिया. वहीं इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार किया. वहीं देखने वाली बात है कि बाल श्रम विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news