मुख्यमंत्री पहुंचेंगे धनबाद,लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक रहेंगे!

    मुख्यमंत्री पहुंचेंगे धनबाद,लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। Chief Minister will reach Dhanbad and will stay for more than one and a half hours!

    धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को यानी आज धनबाद आएंगे. बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में दोपहर 12:25 पर लैंड करेंगे. वहां से वह बड़ादाहा स्थित पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र और विधायक बबलू महतो के आवास पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात करेंगे. 

     

    मुख्यमंत्री विधायक के दिवंगत भाई डॉक्टर बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेंगे. बता दें कि डॉक्टर बुद्धदेव महतो का पिछले दिनों रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वह असाध्य रोग से पीड़ित थे. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को हवाई पट्टी का निरीक्षण किया. 

     

    तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विधायक के आवास में लगभग 45 मिनट रुकेंगे. दोपहर 2:00 बजे हवाई मार्ग से रांची के लिए निकल जाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news