भाजपा नेता के बाद CPI विधायक सूर्यकांत पासवान का अश्लील वीडियो वायरल, BJP और डीएसपी पर साजिश के आरोप, देखें वीडियो

    भाजपा नेता के बाद CPI विधायक सूर्यकांत पासवान का अश्लील वीडियो वायरल, BJP और डीएसपी पर साजिश के आरोप, देखें वीडियो

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ये हमारे देश में आखिर चल क्या था है , कुछ दिन बीतता नहीं है कि एक नेताजी का वीडियो वायरल हो जा रहा है. आपको बता दें पिछले एक महीने में 2–3 नेताजी का वीडियो वायरल हुआ है. वहीं अब एक और बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी विधानसभा से CPI विधायक सूर्यकांत पासवान का एक अश्लील वीडियो की सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है. जैसे ही ये बात बढ़ी कि राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वीडियो में विधायक एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं.

    विधायक जी की वीडियो को लेकर सफाई

    जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ मानों विधायक जी के होश उड़ गए. वहीं बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि ये वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ये वीडियो बीजेपी नेताओं की मिलीभगत से वायरल करवाया गया है. उनका आरोप है कि यह उनकी प्रतिष्ठा को गलत ठहराने की साजिश है. विधायक ने बताया कि हाल ही में बखरी DSP कुंदन कुमार पर शराब माफिया के साथ कथित सांठगांठ को लेकर डीजीपी संजीव कुमार से उन्होंने शिकायत दर्ज की थी. इसका बदला लेने की अब कोशिश की जा रही है. उन्होंने मेरी वीडियो को एडिट कर वायरल किया है.

    प्रशासनिक और पुलिस जांच में जुटी

    जहां अब सूर्यकांत पासवान का यह दावा कि उनका वीडियो BJP नेताओं और शराब तस्करी में मिले अधिकारियों के ड्राफ्टेड षड्यंत्र का हिस्सा है, अब बिहार की सियासत में एक नई लड़ाई शुरू कर गया है. वहीं अब सभी की निगाहें प्रशासनिक और पुलिस जांच की रिपोर्ट पर हैं, अब तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर सच्चाई क्या है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news