रांची में हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने दरोगा को पीटा, घर में आग लगाने की भी सूचना, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

    रांची में हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने दरोगा को पीटा, घर में आग लगाने की भी सूचना, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में हुई गोलीबारी में व्यक्ति की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है. आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया है. जिसमें दरोगा के सिर फटने की सूचना मिल रही है. आनन-फानन में दरोगा को अस्पताल ले जाया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है. मौके पर हिंदपीढ़ी, कोतवाली डीएसपी के साथ कोतवाली थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, लालपुर सुखदेव नगर थाना प्रभारी भी मौजूद हैं .

    घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक आक्रोशित लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया. बाइक और कार में तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद पूर्व पार्षद असलम के पिता ने जानकारी दी कि पुलिस छोटे बेटे आसिफ को जबरन उठाकर ले गई, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news